समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव निवासी अर्जुन राजभर उम्र 35 वर्ष अपने एक साथी के साथ काम करके बाइक से घर वापस लौट रहे रविवार की देर रात आई तेज हवा और पानी सेआम की डाली टूटकर युवक के ऊपर गिर पड़ा जिससे चालक अर्जुन राजभर गंभीर रूप से गिर घायल हो गया वहीं बाइक पर बैठा युवक को हल्की चोट आ गई बाइक चालक अर्जुन राजभर को लोगो ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और एक पुत्री तथा दो पुत्रों का पिता बताया जाता है घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहरा मचा हुआ है घटना से पत्नी खुशबू राजभर रो रो कर बुरा हाल है। वही पिता फूलचंद राजभर बदहवास होकर गिर पड़े। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



