समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
पंचकोशी तीर्थ धाम रामेश्वर महादेव मन्दिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्त सुबह 5 बजे भोर से दोपहर 12 बजे तक भीड़ लगा रहा। भक्तजन लोटे में जल ,बेल पत्र, धतूर, मनार फूल सहित अन्य पूजन सामग्री लेकर हर हर महादेव उदघोष करते हुए जलाभिषेक करना प्रारम्भ किया जिसमें महिलाओं की भीड़ अधिक रही।
सुरक्षा को लेकर पंचकोशी मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया गया था और सादे वर्दी में भी पुलिस बल की तैनाती रही । मन्दिर के पुजारी आचार्य प0 अन्नू तिवारी के अनुसार गत वर्ष की अपेक्षा अधिक भक्तों ने प्रथम सोमवार को दर्शन – पूजन किया। पूरे मन्दिर परिसर में 8 सीसीटीवी व लाउडस्पीकर संग सुरक्षा की व्यवस्था रही। ग्रामीण क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ ने दर्शन पूजन किया।वही क्षेत्र के कामेश्वर महादेव बरेमा,शिव मंदिर जंसा,भोले बाबा मंदिर गोसाईपुर में भी भक्तों ने सुबह से लाइन में लग कर दर्शन पूजन किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



