google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने बाढ़पीड़ितों में में बांटी राहत सामग्री




शशिकांत ओझा ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : इनरव्हील क्लब बलिया के बैनरतले क्लब के सदस्यों ने दूबे छपरा, सुघर छपरा, हल्दी चट्टी पर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
सदस्यों ने बाढ़ सत्तू, चीनी, ब्रेड, विस्कुट‌, टाफी, केला, साबून, माचिस, आदि सामानों का वितरण अलग-अलग स्थानों पर जरुरत मदों के बीच किया। साथ ही साफ-सफाई से रहने एवं कोरोनावायरस से ‌बचाव हेतु टिप्स भी बताया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बताया कि बाढ़ आने की सूचना मिलने पर हम सदस्यों के साथ पहला दिन बाढ़ पीड़ितों के बीच आयें है। आज से बाढ़ पीड़ितों के बीच रोजाना कहीं न कहीं सहयोग करते नजर आएंगे। इस कार्यक्रम में नीलिमा सिंह, शैल अग्रवाल, नीलम सिंह, सुमन सिंह, कविता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)