google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद सक्रिय रहे भाजपा जिला महामंत्री

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भाजपा जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद ने आज विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद उन्होंने पार्टी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुनरीक्षण प्रक्रिया में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और नाम जुड़वाने तथा त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। तो वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ स्तर के पदाधिकारियों से पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जिला महामंत्री ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने नाम की जांच कर आवश्यक संशोधन अवश्य करवाएँ। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से काम करना चाहिए।
जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद के इस सक्रियता और समर्पण की प्रशंसा स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी की, जिन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व से संगठन को लगातार ऊर्जा मिलती रहती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)