google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 5 पशु तस्करों के साथ 17 गोवंश बरामद

सोनभद्र। पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने 17 गोवंश बरामद करते हुए कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम ने 27 नवंबर 2025 को सुबह 11:10 बजे 17 गोवंश बरामद किए और मौके से एक अभियुक्त शौकत अली (पुत्र स्व. सहाबुद्दीन, निवासी हरभोग, थाना अधौरा, जनपद भभुआ, बिहार, उम्र करीब 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना रामपुर बरकोनिया में मु0अ0सं0 93/2025, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी मुकदमे से संबंधित चार अन्य वांछित अभियुक्तों को 28 नवंबर 2025 को सुबह 07:40 बजे गिरफ्तार किया गया। इनमें इलियास (पुत्र हबीब, निवासी खुरमाबाद, थाना चेनारी, जिला रोहतास, बिहार, उम्र 42 वर्ष), वीरू उर्फ गनेश (पुत्र बुद्धि, निवासी ग्राम सिलथम, थाना रामपुर बरकोनिया; हाल पता ग्राम दरमा टोला धर्मपुरवा, उम्र 40 वर्ष), धुरेंद्र उर्फ धीरेन्द्र (पुत्र रामवृक्ष, निवासी ग्राम सिलथम; हाल पता ग्राम दरमा टोला धर्मपुरवा, उम्र 38 वर्ष) और रामजियावन (पुत्र गुलाब धांगर, निवासी ग्राम पटना, थाना रामपुर बरकोनिया, उम्र 40 वर्ष) शामिल हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक सियाराम सिंह, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल श्यामनारायण चौहान, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव और कांस्टेबल दीपक मिश्रा शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)