ब्यूरो समाज जागरण
खलियारी/ सोनभद्र। जिले के विकास खण्ड नगवां ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधान पंचायत प्रतिनिधियों का डिजिटल लिटरेसी विषय पर 2 दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण नगवां ब्लॉक में 8 जनवरी से 9 जनवरी तक किया गया लेकिन इस प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान व पंचायत प्रतिनिधि बहुत कम ही उपस्थित थे।
विकास खण्ड नगवां में कुल 48 ग्राम पंचायत है जिसमें से पहले दिन 28 और दुसरे दिन लगभग 12 लोग ही उपस्थित थे, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य था कि सभी ग्राम प्रधान व पंचायत प्रतिनिधियों को डिजिटल के बारे में जाग रुक करना लेकिन ऐसा नहीं हुआ कोरम पूर्ण करने के लिए प्रशिक्षण देने आए लोगों ने फोटो खिंचवाने के लिए दुसरे लोगों को हाल में बैठाकर कोरम पूर्ती कर लिया गया। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा ग्राम प्रधान जी लोगो को प्रशिक्षित होने के लिए चाहे जितना खर्च करले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



