जनसमस्याओं को लेकर पदमा प्रखंड कार्यालय पहुंचे बरही विधायक, जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

पंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण

​पदमा: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने भाजपा नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पदमा प्रखंड कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी निधि रजवार से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनहित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।
​इसके पश्चात, विधायक श्री यादव ने सूरजपुरा पंचायत भवन में एक कार्यक्रम के तहत कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)