समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 90 से 99 प्रतिशत प्रगति वाली 135 पेयजल योजनाओं को सितंबर-अक्टूबर में हर हाल में पूरा कर लें। जिलाधिकारी ने अन्य परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि 75-90 प्रतिशत प्रगति वाली 74 योजनाओं को दिसंबर में और 50-75 प्रतिशत प्रगति वाली 64 योजनाओं को फरवरी 2027 जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की समीक्षा करते जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सूचना विभाग निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए जहां भी जरूरी हो श्रमिकों की संख्या में आवश्यक वृद्धि करते हुए
योजनाओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण कर लें।
साथ ही तहसील स्तर पर लंबित प्रकरणों व राष्ट्रीय राजमार्ग एनओसी से संबंधित मामलों की साप्ताहिक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा मासिक रूप से भौतिक बैठक आयोजित कर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), परियोजना प्रबंधक एलएंडटी आदि शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



