google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बच्चों के बीच पर्यावरण व जल संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। आराजी लाइन विकासखंड के खेवली स्थित कवि धूमिल स्मारक पुस्तकालय में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल के नेतृत्व में किया गया।


कार्यशाला में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बच्चों को बताया कि पेड़-पौधों का संरक्षण, जल की बचत, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। बच्चों को पानी की बर्बादी रोकने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।


इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और जल संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजक मनीष पटेल ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना समय की आवश्यकता है। यदि बचपन से ही बच्चे प्रकृति और जल के महत्व को समझेंगे, तो वे आगे चलकर समाज में भी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यशाला में प्रियांशु पाल, लौटन राम, साजन, अनुभव, युग, लवकुश, मयंक पटेल, अवनीश कुमार, शिवम, अंशिका, अंश, देविका और वृजेश कुमार सहित अन्य बच्चे उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)