रतिया। International Yoga Day 2026, 21 जून योग दिवस, कॉमन योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण और योग फॉर हेल्थ जैसे अभियानों को गति देते हुए पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नागपुर में ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। पतंजलि योग समिति एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयार करना है।





शिविर में क्षेत्र के योग साधकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ, सरपंच एवं पंचगण को Common Yoga Protocol (CYP) का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान पतंजलि योग समिति के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश मंगला, संजीव गोयल तथा आयुष योग प्रशिक्षक मंजु ने प्रतिभागियों को ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन, घुटना चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शलभासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया।
विशेषज्ञों ने योग के फायदे, तनाव कम करने वाले योगासन, स्वास्थ्य के लिए योग, प्राणायाम के लाभ तथा सही योगाभ्यास की सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
अपने संबोधन में सुरेश मंगला ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन को संतुलित करने वाली जीवनशैली है। उन्होंने बताया कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में इसी मानकीकृत योग प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन तनावमुक्त रहता है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले साधक अब गांव-गांव और घर-घर जाकर योग जागरूकता अभियान चलाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें।
आयुष अधिकारी जसविन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को Healthy Lifestyle, Fit India Movement, Yoga for Wellness और Disease-Free Life की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा, जब योग हर नागरिक की दैनिक आदत बने।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि संजीव कंबोज, पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय नागपुर से सतबीर डी.ई.ओ., पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी, आयुष विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प भी लिया।
InternationalYogaDay2026 #YogaDay2026 #CommonYogaProtocol #YogaTraining #YogaBenefits #FitIndiaMovement #AYUSH #PatanjaliYogaSamiti #HealthyLifestyle #YogaForWellness #RatiaNews #HaryanaNews #HealthNews #Pranayama #Meditation
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



