दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार ने बताया है कि स्थायी लोक अदालत में सदस्य के पद पर चयन हेतु अभ्यर्थियों/आवेदकों का साक्षात्कार दिनांक 30 सितम्बर 2024 को जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ में साक्षात्कार की तिथि सुनिश्चित की गई है। स्थायी लोक अदालत में सदस्य के पद पर चयन हेतु आवेदक/अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, पहचान पत्र के साथ नियत साक्षात्कार तिथि 30 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के कार्यालय में उपस्थित हो। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ से सम्पर्क करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



