google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनुसूचित जाति/जनजाति अभ्यर्थियों के इलेक्ट्रीशियन व टेलरिंग ट्रेड का साक्षात्कार 01 अगस्त को

समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों में औद्योगिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से व्यवहारिक सामूहिक प्रशिक्षण योजना वर्ष 2024-25 हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम पुरूष अभ्यर्थियों हेतु इलेक्ट्रीशियन ट्रेड एवं महिला अभ्यर्थियों हेतु टेलरिंग ट्रेड में साक्षात्कार दिनांक 01 अगस्त 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र प्रतापगढ़ कार्यालय में होना सुनिश्चित किया गया है। आवेदित समस्त अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय, तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)