संवाददाता (मीरजापुर) जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एक दिन पहले वर्तमान में हो रही गंगा नदी में जलस्तर वृद्धि के दृष्टिगत जल प्लावन से प्रभावित ग्राम भटौली की कृषि भूमि का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण में शामिल राजस्व विभाग, कृषि विभाग तथा उद्यान विभाग की संयुक्त टीम गठित करते हुए फसल क्षति का आकलन का निर्देश दिया था जिसको लेकर मंगलवार को गंगा नदी में जल स्तर वृद्धि के कारण विकास खण्ड कोन के ग्राम हरसिंहपुर व मल्लेपुर में जल प्लावन से प्रभावित कृषि फसल क्षति आकलन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने सम्बन्धित अधिकारियों व लेखपालों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आसाराम वर्मा, आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



