google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा प्रचार के लिए खाटू श्याम मंदिर में दिया निमंत्रण

कालांवाली (सुरेश जोरासिया) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में कलांवाली मंडी महाजन धर्मशाला, प्राचीन दुर्गा मंदिर के समीप, दिनांक 1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है।इस पावन आयोजन के प्रचार-प्रसार हेतु आज खाटू श्याम मंदिर, कलांवाली में श्रद्धालुओं को एकत्र कर कथा का शुभ संदेश दिया गया। इस अवसर पर सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी किरण भारती ने उपस्थित श्रद्धालुओं को देवी भागवत कथा के महत्व से अवगत करवाते हुए बताया कि यह कथा शक्ति, भक्ति, संस्कार एवं आत्मिक जागृति का अनुपम स्रोत है।उन्होंने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा नारी शक्ति के सम्मान, धर्म, करुणा, सत्य और समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार का दिव्य माध्यम है।

इस कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक बल, मानसिक शांति तथा सदाचार का संचार होता है। देवी मां की महिमा का गुणगान मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।किरण भारती ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस दिव्य कथा में सहभागी बनें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इस आध्यात्मिक अनुष्ठान से जोड़ें, ताकि देवी भागवत महापुराण के अमूल्य संदेश जन-जन तक पहुँच सकें।अंत में आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं से इस पावन कथा में सहभागिता कर धर्म, भक्ति एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने की अपील की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)