दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़।-
छात्राओं का पीछा करके दबंग शोहदे करते हैं परेशान, और तेजाब फेंक कर जला देने की धमकी देते रहते हैं ।छात्राएं अपनी बाईक से स्कूल जाती है रास्ते में शोहदे बाइक पर सवार कर पीछा करते हैं।
अश्लील कमेंट करते हैं और तेजाब फेंकने की धमकी देते हैं ,शोहदों की हरकतों से परेशान होकर छात्राओं के पिता ने पुलिस से शिकायत की है,
महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सैनिक की पुत्री अपनी दो चचेरी बहनों के लेकर अपने बाबा के साथ लालगंज के एक विद्यालय में अपने निजी वाहन से पढ़ने जाती हैं,
पिछले दो सप्ताह से लालगंज क्षेत्र के पुरवारा और धारुपुर गांव के रहने वाले दो शोहदे ,बाइक से पीछा करके रास्ते में उन पर अश्लील कमेंट करते हुए उनका मोबाइल नंबर मांगते हैं, मोबाइल नंबर न देने पर गालियां देते हुए चेहरे पर तेजाब डालकर जला देने की धमकी देते हैं,
बीते दिनों विद्यालय से घर वापस आते समय महेशगंज के आजाद नगर बाजार में,दबंग शोहदों ने छात्राओं का बाल पड़कर खींचने का भी प्रयास किया,
छात्राओं के पिता ने मामले की शिकायत महेशगंज पुलिस से की है,
इस संबंध में प्रभारी एसएचओ महेशगंज परमात्मा तिवारी ने
बताया कि क्षेत्रीय दरोगा शिशिर पटेल को जांच दी गई है ,।
प्रश्न यह हो कि मनबढ़ इन शोहदों का इलाज क्या है।इनके साथ पुलिस कठोरता से निपटे या बहू बेटियों की इज्जत लुटने दी जाय ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



