google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चकबंदी समिति की बैठक 30 अक्टूबर को होना हुआ सुनिश्चित

सिध्दांतों के विवरण पत्र की तैयारी, सुरक्षित भूमि के सम्बंध में लिया जायेगा निर्णय

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के मारकुण्डी ग्राम सभा अंतर्गत राजस्व गांव अवई प्राथमिक पाठशाला के प्रागंण में 30अक्टूबर समय 10 बजे उप जिला अधिकारी के अध्यक्षता में चकबंदी समिति अध्यक्ष प्रधान, सदस्यों और किसानों की बैठक सुनिश्चित किया गया है। जिसमें चकबंदी के दौरान उसके सिध्दांतों के विवरण पत्र की तैयारी, सुरक्षित भूमि के सम्बंध में निर्णय लिया जायेगा।जिसमें चकबंदी समिति अध्यक्ष, सदस्य व कृषकगण अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी सुझाव और विचार को भी रख सकते हैं। जिससे बैठक सुचारु रुप से सम्पन्न हो सके।
इस आशय की जानकारी सहायक चकबंदी अधिकारी व कानूनगो रामलाल बर्मा ने दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)