google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“मन की बात” कार्यक्रम के 127 वें संस्करण को अजगरा विधायक टी0राम ने सम्मानित जनो संग सुनी ,कराया दायित्वबोध*

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 127 वे संस्करण”मन की बात” के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आरंभ में छठ महापर्व की महिमा की चर्चा करते हुए पूरे देश को बधाई दी तथा आगामी 7 नवंबर को वन्दे मातरम् गीत के 150 वीं जयंती को पूरे देश को मनाने के लिए प्रेरित किया तथा स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक लाने पर खाना खिलाने व सरदार पटेल व भगवान बिरसा मुंडा जी की चर्चा तथा हैदराबाद के रजाकारों से संघर्ष की चर्चा तथा भारत के दक्षिण में काफी के खेती की चर्चा की।
आयर मण्डल के बूथ संख्या 199 पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने चर्चा बिंदु पर सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति कार्यकर्ताओ को सजग रहते हुए दायित्व निर्वहन के प्रति सचेत किया और कार्य से पहचान पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, रविन्द्र सिंह, रामप्रकाश सिंह ‘बीरू’ ,हरहुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा’अजय मिश्रा,विजय राजभर ,अरुरेन्द्र सिंह, सुनील पटेल, नीरज पांडेय, नीलू सिंह ,गौरव चौबे ,चन्दन पाल, गोलू पटेल सहित तमाम समाजसेविजनो की उपस्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)