
#
(नीरज अवस्थी, हरेश उपाध्याय)नई दिल्ली:-दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा की अध्यक्षता में आज संगठनात्मक बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय में किया गया।जिसमें नवनियुक्त प्रभारी विपिन बिहारी सिंह एवं सह प्रभारी बृजेश कुमार राय का गुलदस्ता देकर एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को समर्पित होकर भाजपा को मजबूत करना चाहिए। पूर्वांचली सदैव राष्ट्रहित व संगठन के लिए काम करता है और आगे भी करता रहेगा।प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने ‘जहां हम वहां सब’ का नारा दिया और कहा कि पूर्वांचल के लोग जहां से खड़े होंगे वहीं अन्य लोग उसका अनुसरण करेंगे। प्रदेश मोर्चा सह-प्रभारी बृजेश कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपनी भागीदारी की बात करनी हैं तो उसी के अनुरूप हमें दोगुनी शक्ति के साथ काम करना होगा। पूर्वांचल का गौरव और बढ़ जाता है कि विश्व के सबसे बड़े नेता नरेन्द्र मोदी ने पूर्वांचल की धरती को अपने संसदीय क्षेत्र के रूप में चुना है। बैठक में मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिलों के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



