google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरहुआ क्षेत्र में धूमधाम से मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..। आदि भजनों के साथ सोमवार को हरहुआ व आस पास क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने धूमधाम से घर एवम मन्दिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
विकास खंड के हरहुआ बाजार व चौमुहानी, चक्का, भटौली, बेरवा,औसानपुर ,करोमा ,अनौरा, आयर ,औरा ,मुर्दहा ,गुरवट, कोहा सी ,पलहीपट्टी ,काजीसराय, गोकुलपुर ,सहमलपुर ,पुआरी कला, वीरापट्टी ,राजापुर ,गहनी सहित विभिन्न गांवो के मंदिरों, बाजारों व घरों में भक्तों ने आकर्षक सजावट कर नटवरनागर का जन्मोत्सव मनाया। पूरी रात भक्त भजन-कीर्तन करते रहे। पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। रात्रि बारह बजते ही घंटा-घड़ियाल की तेज ध्वनि से वातावरण गूंज उठा। प्रभू के जन्मोत्सव पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। जगह -जगह सांस्कृतिक संध्या ,लोकगीत का कार्यक्रम चलता रहा। प्रधान चक्का मधुवन यादव, प्रधान प्रतिनिधि भटौली राजनारायण पटेल, करोमा भगत यादव, संजय कुमार औरा ,प्रधान मुर्दहा रविन्द्र यादव, प्रधान अनौरा दीपक चौहान, प्रतिनिधि औसानपुर बांके लाल कन्नौजिया ,पूर्व प्रधान गुरवट अशोक कुमार सिंह ,प्रधान कोहासी अर्चना भारती,समाजसेवी कमलेश पटेल,प्रतिनिधि राजापुर परमेश नारायण चौबे ने गाँव मे कृष्ण जन्माष्टमी मनाकर लोगों में प्रसाद वितरण व भंडारा प्रसाद वितरण किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)