google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शांति व्यवस्था के मद्देनजर जंसा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
आगामी लोक सभा चुनाव ईद एव शांति ब्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए कमर कस ली गयी है।मंगलवार को जंसा थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों- गांवों में भ्रमण कर लोगों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान एव ईद त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया गया। चौकी प्रभारी जंसा कौशल सिंह के नेतृत्व मे सजोई,बेलौड़ी, हरसोस,जंसा, नई बस्ती, देहली विनायक, गोसाईपुर, कपरफोरवा, भतसार,खेवली ,
तक निकले फ्लैग मार्च किया।इस दौरान के लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के साथ अराजक तत्वों के बाबत सूचना देने की अपील की और आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया।एक कंपनी सीआरपीएफ के जवान के अलावा चौकी प्रभारी जंसा कौशल सिंह परमपुर के चौकी प्रभारी दिनेश मौर्य उप निरीक्षक उदित कुमार राय स्वामी देव समुल्लाह उप निरीक्षक शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)