
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयराम नगर में एक बार फिर सावित्री भागवत साहू ने सरपंच का पदभार मिला, बता दें वर्तमान सरपंच रही गिरजा देवी अग्रवाल के द्वारा 27 लाख गबन करने के आरोप में मस्तूरी एसडीएम ने पद से पृथक कर दिया, जिसके बाद पंचायत में चुनाव प्रक्रिया दिनांक 8/9/ 2022 गुरुवार को दोपहर में चुनाव कराया गया जिसमें दो महिला प्रत्याशी सावित्री भागवत साहू और सीमा यादव के बिच सरपंच पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें 1 वोट से सावित्री भागवत साहू को विजय मिला वही सीमा यादव 9 वोट और सावित्री भागवत साहू को 10 वोट प्राप्त हुए। चुनाव का पुरा प्रक्रिया करारोपण अधिकारी बीएस नायक, सचिव कैलाश पटेल, के मौजूदगी में चुनाव कराया गया। सावित्री भागवत साहू के चुनाव जीतने पर धर्मेंद्र यादव, तुलाराम शर्मा, अर्जुन यादव, परदेसी प्रधान, हरीश चंद साहू, प्रिया साहू, अमेरिका जगत, शैलेंद्र साहू, उत्तरा प्रधान, माधुरी साहू, बिंदु सेन, अनुसूया सिदार, राजू पंडित, सागर कश्यप, पिंटू ,आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



