google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जेडीयू विधायक दल की बैठक सम्पन्न

विधानमंडल दल के नेता चयन के लिए नीतीश कुमार अधिकृत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ मुख्यमंत्री आवास ‘1 अणे मार्ग’ में सोमवार को आयोजित जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। राज्यसभा सांसद और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधानमंडल दल के नए नेता के नाम पर मुहर लगनी थी। हालांकि, बैठक में किसी नाम का चयन नहीं हो सका और सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को ही नेता चुनने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के ऐतिहासिक कार्यों और उनके सामाजिक प्रभाव के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार किया गया। बैठक में मुंगेर सांसद ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी अपने विचार रखे। नीतीश कुमार ने विधायकों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि भले ही उन्होंने मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया है, लेकिन वे दिल्ली में संसदीय कार्यों के साथ-साथ बिहार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करते रहेंगे।

राजनीतिक गलियारों में निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाओं पर नीतीश कुमार ने कहा कि वे पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और उनके भविष्य की भूमिका पर राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा। उल्लेखनीय है कि 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बदलाव के साथ ही बिहार की राजनीति में करीब दो दशक लंबे ‘नीतीश युग’ का अंत हुआ है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि नीतीश कुमार विधानमंडल दल के नेता के रूप में किसे चुनते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)