दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना अंतर्गत सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 55 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की कुमार, पिता सुनील सिंह, ग्राम खैरा, थाना नरारी कला खुर्द, जिला औरंगाबाद के रूप में की गई है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की है।
इस संबंध में नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से अवैध महुआ चुलाई शराब ले जा रहा था, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब और बाइक को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



