झारखंड कुर्मी महासभा हजारीबाग जिला इकाई के प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुई

गुलचंद महतो
संवादाता दैनिक समाज जागरण डाडी

झारखंड कुरमी महासभा हजारीबाग जिला इकाई के द्वारा सी.सी.एल ऑफिसर क्लब चरही में हो रहे प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यकारी अध्यक्ष देवकी महतो के अध्यक्षता में सुचारू ढंग से संपन्न हुई, महासभा के शुरुआत ब्रजकिशोर गांधी और शिवलाल महतो के द्वारा झंडा तोलन करते हुए एवं स्वर्गीय टेकलाल महतो, विगण महतो, विनोद बिहारी महतो और जयवीर महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करके और दीप प्रज्वलित करते हुए शुरुआत की गई, इस महासभा के संचालन चौलेश्वर महतो और गुलाचो कुमारी के द्वारा किया गया, इस महासभा में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया, और लगभग (150)वैसे छात्र-छात्राएं जिनके मैट्रिक या इंटर में 80% पार है एवं समाज के वैसे व्यक्ति जो शिक्षा ग्रहण करने के बाद एक संवैधानिक पद पर पहुंच चुके हैं, उन सभी छात्र-छात्राएं एवं व्यक्तियों को सामान्य ज्ञान के बुक, पौधे, कलम, नोटबुक इत्यादि देकर सम्मानित किया गया । विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी, राष्ट्रीय संरक्षक शिवलाल महतो, प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर महतो, प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो, रामगढ़ जिला निबंधन पदाकारी मनोज मंजीत एवं प्रदेश संयुक्त सचिव देवकी महतो विशेष रूप से उपस्थित होकर सभी लोगों को सभा में संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मंगलदेव महतो, जिला महासचिव रामटहल महतो, सेवालाल महतो, दशरथ प्रसाद महतो,केतर महतो,उदयनाथ महतो,लोकनाथ महतो,युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष गुलचंद महतो ,जिला महासचिव रीमा कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष चुरचू दशरथ महतो, बिहारी महतो प्रखंड अध्यक्ष डाड़ी,, समाजसेवी डॉक्टर रामसेवक, दिलेश्वर महतो, रामलाल महतो मोहन महतो, सकल नाथ महतो, कार्यालय प्रभारी रांची संजय महतो, किरण देवी सुदर्शन महतो,मोहरलाल महतो, दशरथ महतो, सेवालाल महतो, विनोद कुमार केसरी, मुकेश कुमार वर्मा, काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया गया।

Leave a Reply