मनोज कुमार
संवादाता दैनिक समाज जागरण कटकमदाग।
कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र में समाजसेवी सह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े श्रद्धानंद सिंह ने सोमवार को कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण कर जनता की समस्याओं से रुबरु हुए। उन्होंने बानादाग में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व. हुलाश प्रसाद कुशवाह के स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप 50 गरीब, असहाय लोगों के बीच कंबल व महिला समूह के बीच 40 दरी वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमसबों को जागरूक होने की जरुरत है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वही गरजेगा। इसलिए समाज का विकास के लिए शिक्षा जरुरी है। सभा को पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, प्रभारी मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार राणा, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव, तुलेश्वर कुशवाहा आदि ने संबोधित समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा इन्हें प्रत्याशी बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए हमसबों के समर्थन की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन सागर कुमार उर्फ कन्हैया प्रसाद व विनोद प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, मनोज प्रसाद, दिनेश प्रसाद, उधो गोप, रामकिशुन प्रसाद, जागेश्वर प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, दिलचंद प्रसाद, मुकेश कुमार, पूर्व पंसस कुमारी किरण वर्मा, आचार्या रूबी कुमारी, पूनम देवी, आरती देवी सरीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। इसके पूर्व समाजसेवी ने ग्राम सलगा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी व सुल्ताना में एकल विद्यालय के आचार्यों के बीच साड़ी वितरण किया। जहां संच प्रमुख धनंजय पांडेय, भाजयुमो अध्यक्ष विजय गिरी, जगन्नाथ प्रजापति, मुकेश कुमार उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



