बाइट…. अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग, झारखण्ड।
जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल मे आज झारखण्ड के प्रधान स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जंहा उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू वार्ड सहित अस्पताल परिसर स्थित सभी विभागों का निरीक्षण किया, बीस मौक़े पर अस्पताल के अधीक्षक, डॉक्टर रविंद्र कुमार, उपाधिक्षक डॉक्टर नकुल चौधरी, सहित अस्पताल के सभी विभाग के एच ओ डी मौजूद रहें, इस दौरान सचिव ने अस्पताल परिसर के सभी विभाग मे कई खामियाँ पाई, अस्पताल के खामियों को देख कर स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल के अधीक्षक, उपाधिक्षक सहित सभी विभाग के एच ओ डी को फटकार लगाई, व्यवस्था में पाया कई खामियों को देख काफी नाराज दिखाई पड़े, उन्होंने सभी को एक सप्ताह का समय दिया है, उन्होंने साफ कहा है कि एक सप्ताह मे खामियों को दूर करें, अन्यथा करवाई के लिए तैयार रहें, मीडिया से बातचीत मे उन्होंने कहा कि झारखण्ड के सभी अस्पतालो का निरिक्षण किया जा रहा है, एमजीएम मे पहले मैन पावर की कमी थी, जिसे विभाग ने दूर कर दिया है, इस अपताल को विभाग द्वारा रूपये भी भेजा गया है, फंड की कमी नहीं है, यंहा के अधीक्षक और उपाधिक्षक की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है, उन्होंने कहा कि इन लोगों मे काम करने की इच्छा शक्ति मे कमी है, ए लोग जल्द नहीं सुधारे तो इन लोगों को यंहा से ट्रांसफर भी किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



