समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया
पलामू(झारखंड) झारखंड सरकार के निर्देशानुसार नौडीहा बाजार प्रखंड के ग्राम पंचायत नावाटाड़, खैरादोहर , शाहपुरा, करकटा अंतर्गत अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों का गृह प्रवेश गाजे बाजे के साथ- साथ पंचायत के मुखिया श्रीमती निर्मला देवी, देवी,एवं पंचायत सचिव सुरेश राम ने संयुक्त रूप से फिता काट कर एवं नारीयल फोड़ कर कराए। नावाटाड़ के संजू देवी उमा देवी , सत्येन्द्र प्रजापती,रिना देवी , फुलवा देवी,उषा देवी, निमा के अर्जुन कुमार,मानमती देवी, शोभा देवी,भोला राम,हरिना के अनील साव, सहित दो दर्जन आवास लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराया गया।

मौके पर नौडीहा बाजार प्रखंड आवास कोऑर्डिनेटर नीतीश कुमार खत्री, शाहपुर पंचायत के मुखिया श्रीमती अंजली देवी, बिंदाकुमार साव,उपमुखिया कौशल्या देवी पंचायत के पंचायत सहायक शिवपुजन कुमार ,अनिश कुमार एवं बागवानी सखी पिंकी देवी ,प्रतिमा देवी,उर्मीला देवी, चांदनी देवी, इतियादी बहुत से लोग मौजूद रहे। लभुकों द्वारा अपने नये आवास पर इन अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। सरकार के यह गृह प्रवेश कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों ने इसे सराहनीय क़दम बतलाए। मौके पर आवास कोऑर्डिनेटर नीतीश कुमार खत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहें कि – शेष आवास लाभार्थी भी जल्द से जल्द अपनी आवास को पूर्ण करें। सभी आवास लाभार्थियों का गृह प्रवेश इसी तरह से कराया जाएगा। सबका सपना,पक्का घर हो अपना, संकल्प के साथ गरीबों को आवास देने के लिए सरकार प्रयत्नशील है। कोई भी योग्य लाभूक आवास के लिए बाकी ना रहे इस पर हम लोग कार्य कर रहे हैं। इस गृह प्रवेश कार्यक्रम में दर्जनों लाभार्थी के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



