google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड अलग राज्य आन्दोलनकारियों को नही मिला सम्मान।25 जुलाई को डीसी कार्यलय के समक्ष करेंगे आमरण अनशन।

रविकांत गोप,समाज जागरण प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)झारखंड

राजनगर:- राजनगर प्रखंड के गोबिंदपुर में झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारीयों की एक बैठक की गई,जहाँ आंदोलनकारी नेता भुवनेश्वर महतो,एवं रामरतन महतो उपस्थित थे।वहीं पत्रकारों के समक्ष प्रेस वार्ता कर आगामी 25 जुलाई को सरायकेला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन करने का आह्वान किया।इस दौरान उन्होंने कहा झारखंड अलग राज्य दिलाने के लिए कई आंदोलन कारी अपनी प्राण की आहुति दे दी,कई मा की कोख उजड़ गई,कई पत्नी विधुवा हो गई,और आज जिनके कारण हम सभ झारखंड राज्य मिला आज उन्हें ही दर किनार किया जा रहा है।आंदोलनकारी रामरतन महतो ने कहा झारखंड आंदोलन में कई साथी जेल गए ,कईयों ने कुर्बानी दे दी।आज 24 वर्ष हो गए झारखंड अलग राज्य होकर अब तक आंदोलनकारीयों को सम्मान नही मिला।एक आस लगाए बैठे थे कि कोई ऐसी सरकार आये जो आन्दोलन कारीयों का दुख दर्द समझे।जब झारखंड में चम्पई सोरेन की सरकार बनी तो लगा कि अब आन्दोलन कारीयों को सम्मान मिलेगा।लेकिन दुर्भाग्य है कि मात्र पाँच महीने के कार्यकाल के बाद उसे भी गद्दी से हटा दिया गया।तो अब हम किसके भरोसे रहेंगे।
इसलिए हमलोगों ने अब तय कर लिया है,कि पहले झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी,अब अपने हक अधिकार के लिए लड़ेंगे।और आगामी 25 जुलाई को सरायकेला उपायुक्त कार्यलय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।जिसमे हमारे सभी आंदोलनकारी साथी इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)