उपेन्द्र कुमार तिवारी समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में विज्ञान प्रदर्शनी, गणित मेला एवं कैरियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योति रावत (सहायक अध्यापिका, राजकीय बालिका हाईस्कूल झारोकला) एवं अरुण कुमार मिश्र (प्रधानाध्यापक, राजकीय हाईस्कूल दीघुल) शामिल हुए।

मुख्य अतिथि ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में धनंजय कुमार वर्मा (प्रवक्ता, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी), गौरव सिंह एवं जितेंद्र कुमार पाल (प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा) उपस्थित रहे। निर्णायकों ने छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना की और उनके उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन पर विजयी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. रीतिका श्रीवास्तव सहित डॉ. प्रीति शर्मा, वर्षा, कुसुम, अर्चना, पुष्पा, आरती कुमारी, मनीष कुमार, देवेश कुमार चौबे, समायरा खान, राधा कुमारी, प्रीति सोनी, रूमन राय, अंजली राय, पुष्पा देवी आदि शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



