संवाददाता/ अभय कुमार पटेल/ समाज जागरण
रामगढ़/ सोनभद्र। विकास खण्ड चतरा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा रामगढ़ के हनुमान मंदिर के पश्चिम से गांव सभा की जमीन पर बने अवरुद्ध सार्वजनिक रास्ते को मजिस्ट्रेट के द्वारा खुलवाया गया लोगो ने बताया की लगभग 50 वर्ष पूर्व से रास्ता बना हुवा था जिसे रामगढ़ ग्राम प्रधान बलराज मौर्या के सह पर सतीश झा, यज्ञनाथ मिश्रा, इंद्रेश गुप्ता, गुप्तेश्वर शाह, बनारसी चंद्रवंशी, राम सिंघासन, सुग्रीव यादव, राजेश गुप्ता, आदि द्वारा मार्च 2025 में कंक्रीट पत्थर आदि लगाकर रोक दिया गया था जिससे हजारों ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया था ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल आदि से दिनांक 15,9,2025,दिन सोमवार शिकायत की गई थी जिसे नायब तहसीलदार विजयगढ़ मनोज कुमार मिश्रा व क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक यादव, व थाना प्रभारी पन्नूगंज उप निरीक्षक मय फोर्स के द्वारा अवरुद्ध सार्वजनिक रास्ते को खुलवा दिया गया जिससे हजारों ग्रामीणों में हर्ष एवं खुशी की लहर फैल गई।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



