उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
कुचाई प्रखंड के दलभंगा में झामुमो पार्टी के चुनावी कार्यालय का झामऊ प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा ने विधिवत पिता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि यह चुनाव झारखंड की समृद्धि व विकास के लिए समर्पित है। हेमंत सरकार ने विगत 5 वर्षों में कई ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। इसका लाभ सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मइयां सम्मान योजना के तहत दी गई राशि से जहां महिलाएं आत्मनिर्भर होगी। वहीं 200 यूनिट बिजली फ्री से मिलने से लोगों को आर्थिक बोझ से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए कई तलावों का जिर्णोद्धार किया गया। वहीं नए जल स्रोत बनाया गया। श्री मुंडा ने कहा कि महागठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता देख कई मंत्री व एनडीए के कई नेता अनर्गल बयान देकर लोगों के बीच आपसी भाईचारा को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन झारखंड की जनता उन्हें इसका सबक सिखाएगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा मुखिया करम सिंह मुंडा सचिव मुन्ना सोय मानसिंह मुंडा लखीराम मुंडा सुमित कुमार महतो फागु मुंडा कुशल समाड आदि महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



