धीरज शर्मा ब्यूरो चीफ हजारीबाग दैनिक समाज जागरण
हजारीबाग बिष्णुगढ़ (झारखंड)मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा मध्यप्रदेश के आदिवासी युवक पर पेशाब करने की झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह 20 सूत्री सदस्य राजू श्रीवास्तव ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग इस प्रकार से आदिवासी दलित पिछड़ों पर जुल्म करते है। अब धरती पर पेशाब करने की जगह मनुष्य के माथे पर पेशाब किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के इस प्रकार की रवैए से मानवता शर्मसार हो गई है। इस पर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार चुप है|मूकदर्शक होकर देख रही है। इस पर महामहिम राज्यपाल एवं राष्ट्रपति महोदया को संज्ञान लेते हुए विधायक केदारनाथ शुक्ला एवं विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला दोनों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए विधानसभा की सदस्यता रद्द करनी चाहिए। दोनों को जेल भेजना चाहिए। यदि भाजपा सरकार इस प्रकार की कोई कार्यवाही करने में कोताही करती है तो इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आ जाएगा। भाजपा मानवता के साथ खिलवाड़ कर रही है,जो भाजपा का चरित्र से झलकता है। भाजपा आदिवासी पिछड़ा एवं दलित से दुर्व्यवहार कर मानवता को शर्मसार कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



