भाईचारा बढ़ाएगा “हाथ से हाथ जोड़ो” कार्यक्रम- श्याम नारायण सिंह

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंड

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 21 फरवरी 2023:- पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी शिक्षा विभाग के स्टेट चेयरमैन श्याम नारायण सिंह जी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की आज जरुरत है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत आपसी भाईचारे को बढ़ाने और नफरत को मिटाने के लिए है केन्द्र की वर्तमान सरकार द्वारा लगातार फैलाए जा रहे हैं नफरत के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़कर डट कर मुकाबला करने को तैयार है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि न संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हुसैनाबाद प्रखंड कांग्रेस कमिटी शिक्षा विभाग का नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में अरुण कुमार सिन्हा को जवाबदेही दी गई। मौके पर अवधेश सिंह, अवध बिहारी सिंह, पृथ्वी नाथ पांडे, अर्जुन सिंह, मालती देवी, मीना देवी, अरुण कुमार सिन्हा, रविंद्र चौबे, अंबिका बाबू, अर्जुन चंद्रवंशी, बादशाह शर्मा, डोमन मालाकार, रामाश्रय सिंह, रामप्रवेश सिंह, मोइन अहमद, श्याम लाल यादव उपस्थित थे