समाज जागरण,बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल
मेदिनीनगर,पलामू (झारखंड)21 फरवरी 2023:- मेदिनीनगर के कचहरी में जिला परिषद कार्यालय के सामने प्रगतिशील मगही समाज की ओर से मगध जो प्राचीन काल से गोरवशाली एवं समृद्धशाली जनगोष्ठी रहा है, इसे स्वतंत्र सामाजिक आर्थिक इकाई का वैधानिक दर्जा देने की मांग को लेकर धरना दिया गया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के माध्यम से गृह मंत्री भारत सरकार एवं मुख्य मंत्री, झारखंड सरकार को मांग पत्र भेजा गया।
धरना को संबोधित करते हुए समाज के सचिव श्री जगदीश सिंह ने कहा कि मगध अपने आप में पूर्ण आत्मनिर्भर सामाजिक आर्थिक इकाई (जन गोष्ठी) है। जिसकी अपनी भाषा, अपनी संस्कृति, अपना इतिहास, नश्ल, भौगोलिक स्थिति, और भावनात्मक विरामत है। जिसे आज तीन राज्य यथा बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य का बलरामपुर जिला में विभक्त कर दिया गया है। यह कृत्य पूर्ण रूप से प्रकृति विरोधी है। क्योंकि जन गोष्ठी पूरी तरह से प्राकृतिक व्यवस्था और प्राकृतिक संरचना होता है। प्रकृति ने मगध को पूर्ण आत्मनिर्भरता के लिए अपार संसाधन उपलब्ध किया गया है, अगर मगध के पूरे भू भाग को एकीकृत कर इसे स्वतंत्र सामाजिक आर्थिक इकाई का वैधानिक अधिकार मिल जाय तो यहां शत प्रतिशत स्थानीय रोजगार सृजन होगा। पूंजीवादी व्यवस्था के शोषण जाल से मुक्ति मिल जाएगी। इसकी अपनी मातृभाषा और संस्कृति प्रस्फुटित हो उठेगा, जिससे सामाजिक सौहार्द बढ़ेगा, और अपराध, भ्रष्टाचार, अपसंस्कृति पर विराम लगेगा।
समाज के संरक्षक श्री विश्वनाथ सिंह ने कहा कि भारत के लोग अब अपने- अपने जन गोष्ठी में जन गोष्ठी आधारित व्यवस्था के लिए जागुरूक होने लगे हैं। यही कारण है कि आज के दिन सिर्फ मगध में ही नहीं बल्कि भारत के सभी प्रमुख चौवालिस जनगोष्ठियों में प्राउटिष्ट सर्व समाज के अगुआई में उक्त मुद्दा पर धरना के माध्यम से सरकार को मांग पत्र भेजा जा रहा है।
समाज के उप सचिव दीपक कुमार देव ने कहा कि राज्य की अवधारणा पूंजीवादी संस्कृति है जिसमें जन गोष्ठियों की सह अस्तित्व वादी कुचला जाता है। धरना को मणिकांत देव, प्रयाग देव, वेद प्रकाश आदि वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
- मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियांअभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड जमशेदपुर झारखंड 21 जून 2026 : मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली और दायित्वों की विस्तृत जानकारी देने…
- करोड़ों की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना शोपीस, डॉक्टर-नर्स गायब, सीसीटीवी के भरोसे चल रहा अस्पतालकेशवाही के स्वास्थ्य केंद्र में दो घंटे से इलाज की आस में खड़ा रहा मरीज, ग्रामीण बोले- मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ रहा शहडोल। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र केशवाही में स्थित प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही है। करोड़ों रुपए की लागत…
- डिस्कनेक्ट हुआ नल- कनेक्शन को कनेक्ट करने नगर पालिक निगम तनिक भी गंभीर नहींउड़िया मोहल्ला में पानी सप्लाई की कवायत बनी उपभोक्ताओं के गले की फान्स*बुनियादी सुविधा बहाल कराने मारे -मारे फिर रहा भुक्तभोगी परिवार- कटनी / उपनगरीय क्षेत्र स्थित न्यू कटनी जंक्सन के वार्ड क्रमांक १९बाबू जगजीवन राम वार्ड के अंतर्गत उड़िया मोहल्ला क्षेत्र में इन दिनों पेय जल सप्लाई का चल रहा कार्य आम लोगों के…
- अब विकास की बारी’: मझौली और आसपास के गांवों में अदाणी परियोजना के पक्ष में दिखा सकारात्मक रुखग्रामीणों का कहना- उद्योग आएगा तो रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार अनूपपुर। जिले के कोतमा क्षेत्र में प्रस्तावित अनूपपुर थर्मल पावर परियोजना (अदाणी समूह) को लेकर मझौली तथा आसपास के कई गांवों में विकास और रोजगार की नई उम्मीदें दिखाई देने लगी हैं। आगामी 24 जून को आयोजित होने वाली लोक…
- मोहर्रम पर्व को लेकर कुटुंबा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठकदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना परिसर मे मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बैठक संचालन करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा तय रूट और समय पर ही ताजिया जुलूस निकलेगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








