*जोश और उमंग के साथ संपन्न हुई है सेंट थॉमस स्कूल की वार्षिक खेलकूद  प्रतियोगिता।*

कानपुर  संवाददाता।* 1 नवंबर 2025 किदवई नगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आज शनिवार को स्वर्गीय रतनलाल शर्मा स्टेडियम में अत्यंत उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य थॉमस कुमार ने मुख्य अतिथि फादर लेंसी डिक्कुना का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन करते हुए खेल भावना और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा खिलाड़ियों को पूरे मनोयोग से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार हाउस-  सेंट अलोयसियस हाउस, सेंट जोसेफ हाउस, सेंट पैट्रिक हाउस तथा सेंट जेवियर्स हाउस छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया। उद्घाटन परेड के चारों हाउसों के मार्च पास्ट ने मन मोह लिया।

जिसमें सेंट पैट्रिक हाउस (बालक एवं बालिका वर्ग) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात विभिन्न आई वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई कक्षा 4 से 5, कक्षा 6 से 8, तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के बीच क्रमशः 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 600 मीटर 800 मीटर और 1500 मीटर की दौड़ का आयोजन हुआ। साथी रिले दौड़ ने भी रोमांस को चरम पर पहुंचा दिया, जिसमें सेंट पैट्रिक हाउस (बालिका वर्ग) सेंट जोसेफ हाउस ( बालक वर्ग ) ने प्रथम स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के बीच रस्सा कसी का मुकाबला हुआ, जिसमें सेंट अलोयसियस हॉउस ( बालक एवं बालिका वर्ग) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुशासन के क्षेत्र में भी सेंट पैट्रिक हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के कुल अंको के आधार पर सेंट अलोयसियस हाउस ने ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के समापन पर राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए खेलकूद विद्यार्थियों में अनुशासन सहयोग एवं नेतृत्व के गुणों को विकसित करने का माध्यम है उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को हृदय से धन्यवाद दिया वार्षिक खेल दिवस 2025 की औपचारिक घोषणा की।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)