google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मण्डलायुक्त वाराणसी को सौपा

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
वाराणसी
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन मण्डलायुक्त वाराणसी एस राजलिंगम को सौपा।
कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष वाराणसी विन्देश्वरी सिंह ने किया। इस दौरान वाराणसी, गाजीपुर,जौनपुर एवं चंदौली के दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। मंडलायुक्त महोदय ने कहा कि पत्रकारों से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन आज ही मुख्यमंत्री को संदर्भित कर दिया जाएगा।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में प्रदेश में पत्रकार मान्यता प्राप्त समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के दो -दो प्रतिनिधि सम्मिलित किया जाय। ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं(समाचार संकलन) के अध्ययन एवं निरुपण के लिए ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किया जाय। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कार्यालय हेतु दारुल शफा अथवा ओसीआर में स्थान आवंटित किया जाय।
तहसील और ब्लॉक स्तर पर मान्यता के लिये किये गए प्राविधान में संशोधन करके मान्यता मानदंडों में आने वाले सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं को मान्यता का मार्ग प्रशस्त किया जाय। परिवहन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाय, गैर मान्यता प्राप्त ग्रामीण पत्रकारों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित किया जाने की मांग की गई है।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक डॉ के एन राय,जिलाध्यक्ष वाराणसी सी बी तिवारी (राजकुमार) जिलाध्यक्ष गाजीपुर कमलेश कुमार पांडेय,जिलाध्यक्ष जौनपुर संजय अस्थाना,मंडल महामंत्री प्रदीप कुमार पांडेय,विकास दत्त मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह पिंटू,रामकुमार रामजी पांडेय,चंद्रप्रकाश सिंह,मदन मुरारी पाठक,सदर तहसील अध्यक्ष अजय सिंह,राजतालाब तहसील अध्यक्ष रमेश शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष गाजीपुर द्वय धर्मेंद्र मिश्रा,रामअवतार यादव, शुभम मोदनवाल गाजीपुर,नित्यानंद चौबे,विजय शंकर चौबे,अतुल राय,दीपक सिंह,संजय गुप्ता,धनंजय मोदनवाल,आलोक सिंह,शशिभूषण ओझा,लवकुश मोदनवाल,सभाजीत यादव,पंकज तिवारी सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)