google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उद्योग लगाकर इनकम जनरेट करते हुए युवा आत्मनिर्भर बनें: डॉ0 पी0 पी0 राम।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
मुख्यमन्त्री खाद्यप्र संस्करण ग्राम स्वरोजगार के अंतर्गत एक मासिय बेकरी ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक उद्यान एव खाद्यप्रसंस्करण डॉo बीo पीo राम द्वारा किया गया।
निदेशक द्वारा भावी उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रेनिंग प्रोग्राम को गंभीरता से करते हुए उद्यम की स्थापना करे और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाए और आत्मनिर्भर युवक-युवतियां बनें।


विशिष्ट अतिथि अजय कुमार गुप्ता आयुक्त उद्योग वाराणसी द्वारा दीप प्रज्वलन किया तथा प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग किट प्रदान किया।संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग विभाग की सहायता से उद्योग की स्थापना करे और आत्मनिर्भर बने।
मण्डलीय अधिकारी प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बेकरी उद्योग की अपार संभावना की विस्तृत जानकारी दी।
जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी रत्नेश चन्द्र अग्रवाल ने मंच का संचालन करते हुए कहा की किस प्रकार से भावी उद्यमियों को ट्रेनिंग दी जाएगी प्रयोगात्मक कार्य द्वारा बेकरी उत्पाद विषय विशेषज्ञ द्वारा तैयार कर सिखाया जाएगा।
उक्त प्रशिक्षण में विभागीय कर्मचारी कनक लता,अरुण सिंह,रामकृष्ण गुप्ता,मीरा,सौरभ इत्यादि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)