
हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते कुल 3 आरोपियों गिरफ्तार,,,कब्जे से 4900 रुपए नगद 52 तास पत्ती, मोमबत्ती माचिस व बोरीपट्टी जप्त
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। पचपेड़ी पुलिस के द्वारा टीम बना कर बीती रात्रि मुखबिर की सूचना पर अडबंधा खार के पास ग्राम पताई डीह में घेराबंदी कर अवैध रूप से हार जीत का दाव लगाकर 52 तास पत्ते से जुआ खेलते कुल 3 आरोपियों में आशू यादव पिता लाबेड यादव उम्र 57 वर्ष निवासी पताई डीह, गंगा प्रसाद यादव पिता हीरावण यादव उम्र 29 वर्ष निवासी पताई डीह,गंगाराम यादव पिता जुड़ावन यादव उम्र 30 वर्ष निवासी पताईडीह थाना पचपेड़ी को गिरिफ्तार कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज प्रधान आरक्षक आरक्षक रामबहोर सिन्हा, तेज रात्रे आर. शिव बंजारे हरिशंकर चंद्रा छत्रपाल डहरिया प्रेम शंकर अरुण लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



