google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जस्टिस क्रिकेट लीग सत्र-6 का भव्य शुभारंभ,मन्हू ने बारा को 32रनों से किया पराजित

समाज जागरण दीपक सरकार

छतरपुर। जस्टिस क्लब छतरपुर के तत्वावधान में आयोजित जस्टिस क्रिकेट लीग सत्र-6 (2026–27) का शुभारंभ 21 जनवरी को भव्य रूप से किया गया। यह टूर्नामेंट डे (दिवसीय) प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अभियंता श्री लाल बिहारी यादव एवं डॉ. ताहिर हुसैन उपस्थित रहे।
इस टूर्नामेंट का आयोजन जस्टिस क्लब छतरपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी, सचिव रितेश कुमार, उपाध्यक्ष विकास विश्वकर्मा तथा उपसचिव अभिषेक यादव हैं। क्लब के सक्रिय सदस्यों में रजनीश कुमार, सोल्डी सिंह, अंश कुमार, अंशु चंद्रा, सचिन कुमार, दानिश राज, दीपक कुमार, सचिन यादव, राहुल वर्मा, सुशांत चंद्रा, राहुल कुमार दास, प्रिंस कुमार, संतोष पासवान, रंजीत कुमार एवं कुंदन कुमार शामिल हैं।


टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बारा 11 और मन्हू 11 टीमों के बीच खेला गया। बारा 11 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मन्हू 11 की टीम ने 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बारा 11 की पूरी टीम 95 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार मन्हू 11 ने यह मुकाबला 32 रनों से जीत लिया।
मन्हू 11 टीम के खिलाड़ी इकलाख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 रन बनाए और हैट्रिक सहित 5 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। हैट्रिक लेने पर जस्टिस क्लब की ओर से उन्हें ₹500 नकद पुरस्कार तथा मुन्ना पोल्ट्री फार्म के प्रोपराइटर की ओर से ₹500 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


वहीं बारा 11 टीम के खिलाड़ी छोटू को शानदार कैच ऑफ द मैच लेने के लिए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री लाल बिहारी यादव ने कहा कि जस्टिस क्लब निष्पक्ष एवं अनुशासित तरीके से टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है, जो छतरपुर शहर में क्रिकेट को नई पहचान दिलाएगा तथा युवा खिलाड़ियों के भविष्य को बेहतर मंच प्रदान करेगा।


टूर्नामेंट अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी ने बताया कि जस्टिस क्रिकेट लीग को पूर्णतः डे टूर्नामेंट के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।
इस सफल आयोजन से खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा आगामी मैचों को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)