•~ चोपन केंद्रीय विद्यालय के बालकों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का किया नाम रोशन
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। ग्राम पंचायत केवटा में सावित्री बाई फुले स्पोर्टिंग क्लब, केवटा द्वारा एक दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना रहा। आयोजन में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।बालक वर्ग में चोपन केंद्रीय विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुशी टीम ने शानदार मुकाबला करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।वहीं बालिका वर्ग में प्रकाश जीनियस की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अपने नाम किया, जबकि शिवको रॉक थंडर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और जोश का बेहतरीन परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केवटा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र देव पाण्डेय तथा राज्य कर्मचारी गोपाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।आयोजक सेंसई ओमप्रकाश ने बताया कि इस सफल आयोजन में सावित्री बाई फुले स्पोर्टिंग क्लब, केवटा के सभी साथियों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहद शालीनता, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया, जो भविष्य में क्षेत्र के खेल विकास के लिए शुभ संकेत है। आयोजन को सफल बनाने में भोजपुरी सिंगर धीरज धनी, चंदन राव, अभिनव, छोटू , संतकुमार , असरफी लाल एवं लवकुश भारती सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



