अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र: कच्ची घोड़ी के कलाकारों का नृत्य बना बच्चों के आकर्षण का केंद्र। वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों और भारत के पारंपरिक लोक संगीत ने बांधा समां, ब्रह्मसरोवर के तटों पर लगा लोक कलाकारों का जमावड़ा, प्रशासन की तरफ से कलाकारों को उपलब्ध करवाई जा रही है तमाम सुविधाएं। भारत के विभिन्न राज्यों के वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों और उनके मधुर संगीत ने ब्रह्मसरोवर पर समां बांध कर रख दिया।

इन वाद्य यंत्रों की धुनों और लोक गीतों को सुनने के लिए ब्रह्मसरोवर के दक्षिण तट पर दर्शकों का तांता लग गया। इन प्रस्तुतियों को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कलाकार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विशेष तौर से पहुंचे है। महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कलाकारों के साथ-साथ ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी कुमार वालिया, मुख्य प्रदेश संरक्षक दलबीर मलिक, धर्म सिंह जोगनाखेड़ा व अन्य भी उपस्थित रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



