कैथल। नगर के कैथल गेट स्थित श्रीदेवी गंगा मंदिर में आज से 17 दिवसीय माता अन्नपूर्णा व्रत महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भगवान श्री गणेश के पूजन से किया गया। इसके उपरांत माता अन्नपूर्णा की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक एवं सुंदर श्रृंगार किया गया।

पूजन कार्य पंडित मनोज शर्मा एवं पंडित प्रवेश शर्मा द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न किया गया। कथा व्यास पंडित भूदेव शंखधार ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान शिव की अर्धांगिनी जगदंबा भवानी ही माता अन्नपूर्णा के रूप में जगत का पालन-पोषण करती हैं। वे अन्न की अधिष्ठात्री देवी हैं और मानव जीवन में समृद्धि एवं संतोष का प्रतीक हैं।
कथा के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। यह माता अन्नपूर्णा महोत्सव 9 नवंबर से प्रारंभ होकर 26 नवंबर (बुधवार) तक चलेगा। प्रतिदिन कथा का समय प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक निर्धारित है।
महोत्सव में श्रद्धालु भक्तों में पंडित मनोज शर्मा, प्रवेश शर्मा, भगवती प्रसाद जी, शारदा देवी, लक्ष्मी नारायण, अर्चना, बंसी, जगदीश, ऊषा, पारुल, कृष्णा, राधिका, भक्ति, ममता, बबली, रश्मि चौधरी, सुशीला देवी, सरोजिनी देवी, पूजा, शशि, मीना शर्मा, शिला देवी, सरिता, साधना, पुष्पा, लक्ष्मी, राजधानी, मंजिला रानी सहित अनेक भक्तों ने सहभागिता की।
मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच माता अन्नपूर्णा के जयकारों से गूंज उठी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



