भगवान के नाम का जप और भजन से सभी कष्टों का होता है निवारण
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के रामपुर पंचायत के ग्राम कांडी स्थित गजेन्द्रेश्वरी देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को 24 घंटे का राम नाम महामंत्र जाप अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया। हरे राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे हरे की ध्वनि से आसपास का संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गूंज उठा। अखंड संकीर्तन देवी मंदिर के पिंडी पूजा वेदी पर यजमान के रूप मे गजेन्द्र कुमार सिंह एवं अर्पना कुमारी के साथ आचार्य विद्वान पंडित राजेन्द्र दुबे, एवं ब्रजेश तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ से किया गया।
आचार्य ब्रजेश तिवारी ने कहा कि इस कलयुग में ईश्वर की प्राप्ति का सबसे सुगम एवं सरल मार्ग राम नाम का जाप है। वहीं पंडित राजेन्द्र दुबे ने कहा कि भगवान के नाम का जप और भजन से सभी प्रकार के दोषो का स्वत: निवारण हो जाता है।
*विभिन्न गांव से आए किर्तन मंडली ने किया हरिकीर्तन*
इस 24 घंटे के अखंड कीर्तन में स्थानीय ग्राम वासी एवं आसपास के करीब एक दर्जन गांव के ग्राम मंडली के द्वारा अष्टजाम में हरि कीर्तन किया गया ।अखंड कीर्तन मंडली मे बढकी पाढी, नवयुवक कीर्तन मंडली अनन्दुवा, किर्तन मंडली मोहरी इटवां,मिर्जापुर, लभरी, सिंदुरीया, इटवां सहित अन्य गांव से आए कीर्तन मंडली के द्वारा अलग-अलग धुनों में हरे राम हरे कृष्ण का जाप संगीतमय पिरोकर मंडली गायक श्रद्धालु भक्तों को श्रद्धांभाव में डूबोये रखा।
*किया गया भव्य भंडारा*
गुरुवार से शुरू हुऐ 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुक्रवार को समापन के उपरांत भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों द्वारा महाप्रसाद ग्रहण कया गया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, विद्वान पंडित आचार्य विनोद पांडेय, धनंजय पांडेय, श्रीराम पांडेय, पैक्स अध्यक्ष रामाशीष पाल, आत्मा अध्यक्ष उदय सिंह,सरपंच प्रतिनिधि अनील सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता अभय उर्फ साधु सिंह, शिक्षक शैलेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या मे आस पास के ग्रामीण मौजूद रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



