google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है करम पर्व मनाया गया

समाज जागरण मनोज कुमारसाह
गोड्डा

पांच दिन का चाँद में जावा डाली उठाया गया

आज दिनांक 08.09.2024 रविवार को गोड्डा जिला के पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत होपना टोला गाँव में जावा उठाया गया। टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि झारखंड के हर गाँव में प्रकृति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, करम परब बहुत धूम धाम के साथ मनाया जाता है करम परब भादो मास के 5 दिन का चाँद में उठाया जाता है। करम पर्व में मुख्य भूमिका करम डाली की होती है जिसमें पांच तरह के अन्न कुरथी, मूंग, चना, घांघरा, मटर जावा डाली में बुना जाता है सभी बहनें (करमैती) अपने अपने नाम की खूंटी जावा डाली में गाड़ती है और बहनें सुबह-शाम जावा डाली को गीत गाकर जगाती हैं और बहन अपने भाई के लिए सुख समृद्धि एवं लंबे उम्र की कामना करती है। खास बात यह है कि जिस दिन करम परब शुरूआत होती है उसी दिन से करमैती लोग बहुत परहेज के साथ अपना खाना पीना खातीं है करम परब में छोटी छोटी लड़कियां भी बहुत खुश रहती है यह परब खास कर झारखंड में महतो (कुड़मी ) परिवार में मनाया जाता है। मोके पर ऑंचल महतो, प्रिया महतो, पुष्पा महतो, बिन्दु महतो , अनुपम महतो, राखी कुमारी, लक्ष्मी महतो, शांति महतो, रानी महतो, बिच्छु महतो, आरुषि महतो, आरोहि महतो, अनुष्का महतो, मिनु महतो दर्जनों करमैती उपस्थित हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)