करणी सेना ने शौर्य दिवस के रूप में मनाई महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि*

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 19 जनवरी 2026:सोमवार की सुबह क्षत्रिय करणी सेना परिवार द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मेरिन ड्राइव चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके अदम्य साहस,वीरता और राष्ट्रभक्ति को नमन किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह राठौर ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे,जिन्होंने स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि शौर्य दिवस का उद्देश्य समाज में राष्ट्रप्रेम,आत्मसम्मान और वीरता की भावना को जागृत करना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर करणी सेना के कई वरिष्ठ पदाधिकारी कमलेश सिंह,चंद्रशेखर सिंह, हरि सिंह राजपूत,मोहित सिंह,रंजन सिंह,लवकेश सिंह, राधेश्याम, बलराम,मनोज, मधु सिंह,प्रमोद, कृष्णा,उदय,राजकुमार सिंह,अभय सिंह,कृष,रोहित,श्रवण,आशीष,अभिषेक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)