google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मौनी अमावस्या पर जनआस्था के बीच गणेश महाली का शक्ति प्रदर्शन, काली मंदिर व सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना*

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड


सरायकेला खरसावां (झारखंड) 19 जनवरी 2026:  मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आईं, जब क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी गणेश महाली आरआईटी स्थित रायडी बस्ती काली मंदिर, लंका टोला पहुंचे. उन्होंने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की शांति, समृद्धि और विकास के लिए मंगल कामना की. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने उनके प्रति जनसमर्थन और जनविश्वास को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया.



इसके बाद श्री महाली आरआईटी स्थित राधा स्वामी घाट के समीप सूर्य मंदिर पहुंचे, जहां मौनी अमावस्या के अवसर पर आयोजित अष्टयाम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने भगवान सूर्य देव को नमन कर सरायकेला विधानसभा क्षेत्र की उन्नति, सामाजिक सौहार्द और खुशहाल भविष्य की कामना करते हुए जनकल्याण के संकल्प को दोहराया. अष्टयाम स्थल पर उन्होंने विधिवत भोग अर्पित कर प्रसाद भी ग्रहण किया.



अष्टयाम के दौरान भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और उत्साह ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ जनता बदलाव और मजबूत नेतृत्व की अपेक्षा कर रही है. क्षेत्र में श्री महाली की मौजूदगी को राजनीतिक हलकों में आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है.


इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओमी राव, छोटू राम, छोटू सहित अनेक कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान श्री महाली ने कहा कि आस्था, संस्कृति और विकास, तीनों को साथ लेकर चलना ही उनकी प्राथमिकता है और जनता के विश्वास से ही सरायकेला को नई दिशा मिलेगी.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)