google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा पूरे नगर पंचायत छतरपुर में भ्रष्टाचार चरम पर: चंदन सिन्हा

समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर:नगर पंचायत छतरपुर के कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान हटाए जाएंगे।इससे संबंधित शिकायत झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके गिरिडीह स्थित आवास पर मिलकर किया।जिस पर माननीय मंत्री जी के द्वारा बहुत जल्द आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई।शिकायत में चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि जब से फैजुर रहमान कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में प्रभार ग्रहण किए हैं पूरे नगर पंचायत छतरपुर में भ्रष्टाचार चरम पर है।

इनके कार्यशैली के कारण सरकार की बदनामी हो रही है। लगभग 85 लाख रुपए के लागत से बनाया गया ओपन जिम पहले तो इंस्टॉल नहीं किया गया और हो हंगामा के बाद इंस्टॉलेशन के नाम पर खाना पूर्ति की गई और फिर हटा लिया गया और डिपार्टमेंट कि और से सामान चोरी होने की बात कही जा रही है। यदि जिम की वस्तुएं चोरी की गई है तो अब तक एफआईआर क्यों नहीं किया गया।ठेकेदारों के साथ सांठगांठ करके सरकार को करोड रुपए की क्षति पहुंचाई गई है।एक ही ठेकेदार को बार-बार टेबल टेंडर के माध्यम से लाभ पहुंचाया गया है।

सभी योजनाओं की कमोबेस यही स्थिति है। पूरे नगर पंचायत में बिचौलियागिरी हावी है। कार्यपालक पदाधिकारी के समकक्ष बिचौलियों को दिन भर बैठे रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। विभिन्न कार्यक्रमों के नाम पर बिचौलियों के साथ बैठक की जाती है और सभी योजनाओं में कमिशन निश्चित किया जाता है। शहरी आवास के भुगतान में जानबूझकर देरी किया जाता है ताकि लाभुक आकर पैसा दें।क्षेत्र में दर्जनों बिचौलिए सक्रिय हैं जिनके माध्यम से पैसे की उगही की जा रही है।सरेआम सरकारी सिस्टम को भ्रष्ट होने की बात कही जाती है। और योजनाओं के संचालन में विभाग एवं मंत्री द्वारा अग्रिम पैसे लिए जाने की बात कह कर सरकार को बदनाम किया जा रहा है।

पहले के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा ठंड शुरू होते ही पूरे नगर पंचायत में अलाव की व्यवस्था की जाती थी लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद भी अब तक अलाव का व्यवस्था नहीं की गई है। जनहित के मुद्दे पर भी इनकी भागीदारी नगण्य है।माननीय मंत्री महोदय ने बहुत जल्द कार्रवाई करते हुए उन्हें बदलने के बाद कही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)