कटनी: लाडली बहना को ₹1500 देकर सरकार ने लिए वोट, आज उसी दाम पर मिल रहा सिलेंडर: जीतू पटवारी

​बहोरीबंद के देवगांव पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा

​कटनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को अपने अल्पप्रवास के दौरान कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवगांव पहुंचे। यहां पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जीतू पटवारी ने एक मौजूद लोगों संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और महंगाई के मुद्दे पर घेरा।


​बुंदेलखंड की धरती से बदलाव की जरूरत
​सैकड़ों की संख्या में मौजूद आमजन और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि बुंदेलखंड की भूमि क्रांतिकारियों और वीरों की जगह है। इस धरती ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है और आज फिर वक्त आ गया है कि यहां से एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक बदलाव की शुरुआत की जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे जनता के बीच जाएं और सरकार की नाकामियों को उजागर करें।


​लाडली बहना योजना के नाम पर महिलाओं को ₹1500 देकर मौजूदा सरकार ने उनके वोट तो ले लिए, लेकिन आज जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। जिस सरकार ने ₹1500 देने का वादा किया था, आज उसी सरकार के राज में लोगों को ₹1500 में रसोई गैस का सिलेंडर खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यह सीधे तौर पर जनता की जेब पर डाका है।

​किसानों और ग्रामीणों ने सुनाईं अपनी समस्याएं
​इस दौरे के दौरान केवल राजनीतिक बयानबाजी ही नहीं हुई, बल्कि स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता मिली। क्षेत्रीय ग्रामीणों और क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को अपनी स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने मुख्य रूप से खेती के समय पर्याप्त बिजली न मिलना, ऐन वक्त पर सोसायटियों में खाद की अनुपलब्धता न होना, देवगांव और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों की जर्जर स्थिति और पेयजल का संकट बानी हुई है


​जीतू पटवारी ने ग्रामीणों और किसानों की इन समस्याओं को बेहद ध्यान से सुना और आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी इन स्थानीय मुद्दों को विधानसभा से लेकर सड़क तक पुरजोर तरीके से उठाएगी और सरकार को घेरने का काम करेगी।
​कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
​कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में बहोरीबंद क्षेत्र के बड़ी संख्या से कार्यकर्ता पहुंचे थे। स्वागत सत्कार के बाद पटवारी ने रीवा के लिए रवाना हो गए

इस दौरान वरिष्ठ नेता महेंद्र जैन जी,संतोष यादव ,राम सुजान, युवा बहोरीबंद विधानसभा अध्यक्ष दीपक यादव, शब्बीर खान,शैलेंद्र जैन राजू शर्मा भवानी राय शिवकुमार,वीरेंद्र,राजेश रोहिणी,प्रेमलाल आदिवासी साहिल बर्मन आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)