छपरा (बिहार), 24 अक्टूबर 2025 | समाज जागरण
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र छपरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाग लिया। यह जनसभा एनडीए प्रत्याशी श्रीमती छोटी कुमारी के समर्थन में आयोजित की गई थी।

कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा। केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए छोटी कुमारी को प्रचंड विजय की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं और जनता से अपील की कि वे विकास और सुशासन के प्रतीक एनडीए के पक्ष में मतदान करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है, और अब राज्य को स्थायी प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए एनडीए की सरकार का पुनः गठन आवश्यक है।
इस अवसर पर सांसद रवि किशन, विधायक सी.एन. गुप्ता, विभिन्न जनप्रतिनिधि, एनडीए के पदाधिकारी और स्थानीय प्रतिष्ठितजन भी मौजूद रहे। मंच पर नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति और जनता का उत्साह कार्यक्रम की विशेषता रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



