google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान महावीर स्वामी जी के निर्वाण पर्व पर अर्पित की श्रद्धांजलि |

समाज जागरण संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, अहिंसा, सत्य और करुणा के प्रतीक भगवान महावीर स्वामी जी के निर्वाण पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा —
“जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, अहिंसा, सत्य एवं करुणा के प्रतीक भगवान महावीर स्वामी जी के निर्वाण पर्व पर कोटि-कोटि नमन! भगवान महावीर स्वामी जी की पावन शिक्षाएँ जीवन में शांति एवं संयम का संचार करती हैं।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी जी के सिद्धांत आज भी समाज को अहिंसा, सत्य, संयम और सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। उनकी शिक्षाएँ मानवता के लिए एक प्रकाशपुंज हैं, जो हर युग में प्रासंगिक बनी रहेंगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)